फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद, मारपीट

विज्ञापन
नैनीताल में हुए विवाद के बाद कोतवाली में लगी लोगों की भीड़ प्रभारी कोतवाल से वार्ता करती हुई। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र पार्किंग स्थल में पर्यटकों और पार्किंग कर्मियों के बीच पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच जमकर तकरार हुई और कुर्सियां भी चलीं। अंत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

नैनीताल के सूखाताल पार्किंग स्थल में दिल्ली के पर्यटकों और पार्किंग कर्मियों के बीच कार पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद हो गया और फिर मारपीट हो गई। इसके बाद पर्यटक कोतवाली पहुंच गए। शिकायत के बाद पर्यटकों के साथ पुलिस पार्किंग स्थल पर पहुंची तो दोनों पक्षों में दोबारा विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान कोतवाली में भीड़ जमा हो गई। वार्ता के दौरान जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुए। इस दौरान एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर पर्यटकों को लक्ष्य कर कुर्सी फेंककर मारी। पुलिस ने हंगामा कर रहे व्यक्ति को काबू किया और दोनों पक्षों को शांत कराया। दिल्ली के पर्यटकों का कहना था कि पार्किंग स्थल में उनके साथ पार्किंग कर्मी ने अभद्रता की। वहीं पार्किंग कर्मियों का आरोप है कि पर्यटकों ने पार्किंग शुल्क 120 रुपये वापस लेने को लेकर उनसे मारपीट की। इस दौरान महिला पर्यटकों ने भी अभद्र व्यवहार किया। प्रभारी कोतवाल प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद समझौता हो गया है। सख्त हिदायत देते हुए उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें