फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए सड़क पर उतरे

विज्ञापन
नैनीताल की मालरोड में कृष्णापुर की जनता ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ जुलूस निकालते। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के कृष्णापुर क्षेत्र में रविवार को सड़क की मांग को लेकर स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए। लोगों ने कृष्णापुर से माल रोड तक रैली निकालकर जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क नहीं बनने पर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का विरोध किया। उसके बाद तल्लीताल गांधी चौक में एकत्र होकर एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्रीय सभासद कैलाश रौतेला के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने कृष्णापुर से मालरोड तक रैली निकाली। लोगों ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में सड़क का काम शुरू नहीं किया गया तो वह खुद काम शुरू कर देंगे। विरोध स्वरूप आगामी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। रैली के बाद तल्लीताल गांधी चौक में नारेबाजी करते हुए एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने कहा है कि बीते चार साल से बलियानाला क्षेत्र में कृष्णापुर क्षेत्र की आवाजाही के लिए बनाया रास्ता क्षतिग्रस्त है। लोगों को दूसरे मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही है, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन से स्कूल, अस्पताल और बाजार जाने के लिए भी 18 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है। कैलाश रौतेला ने कहा कि कई बार पत्राचार के माध्यम से जिला प्रशासन को सूचित कर दिया है, लेकिन सुनवाई नहीं है। कहा कि कृष्णापुर के लोगों के लिए कूड़ाखड्ड के पास से लाल कोठी, बिष्ट भवन और गुफा महादेव को एक लिंक रोड बनाई जाए, जिससे लोग अपने वाहनों को घर तक ले जा सकें। कहा कि अगर प्रशासन ने काम शुरू नहीं किया तो ग्रामीण खुद सड़क बनाने लगेंगे। इस दौरान पूर्व सभासद डीएन भट्ट, जगदीश कांडपाल, तान्या, पुष्पा बिष्ट, मुन्नी देवी, पंकज उप्रेती, दया बिष्ट, हिमानी, खुशी, मदन सिंह , गोविंद सिंह, ललित नैनवाल, सुरेश चंद्र, वेद प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें