फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर चला लाल पंजा

विज्ञापन
हरिलोक तिराहे पर अवैध निर्माण को तुड़वाती प्रशासन की टीम । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की जमीन पर धार्मिक स्थल की आड़ में किए गए अवैध निर्माण पर पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

ज्वालापुर क्षेत्र में सराय रोड पर हरिलोक तिराहे पर कुछ लोगों की ओर से एक धार्मिक स्थल की आड़ में अवैध निर्माण कर लिया गया था। अवैध निर्माण में बिना अनुमति के धार्मिक गतिविधियां भी शुरू कर दी गई थीं। लोगों की ओर से सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण की शिकायत एसडीएम पूरण सिंह राणा और सिंचाई विभाग से की गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम पूरण सिंह राणा और तहसीलदार शालिनी मौर्य की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ अवैध रूप से किए गए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। जिसमें अवैध रूप से बनाए गए एक मकान को जेसीबी से तोड़कर हटा दिया गया। टिनशेड भी जेसीबी से हटा दी गई। दो शौचालय भी ध्वस्त कर दिए गए। हालांकि, धार्मिक स्थल को कोई किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें