फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्राद्ध के लिए घर जा रहे उपनल कर्मी की हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक सुरेश फर्त्याल, फाइल फोटो - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्टेशन बाजार में पुलिस चेकपोस्ट से कुछ दूरी पर कैंटर की चपेट में आए एक बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक सवार जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी (डीएसटीओ) कार्यालय में उपनल कर्मी था। वह पिता के श्राद्ध के लिए गांव जा रहा था। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उपनल कर्मी सुरेश सिंह फर्त्याल (36) पुत्र पूरन सिंह मंगलवार शाम बाइक से चंपावत से अपने गांव बाराकोट के बंतोली को जा रहा था। तभी पुलिस चेकपोस्ट के पास बाइक बेकाबू होकर गिर गई। इसी दौरान सुरेश का सिर विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर के पिछले टायर से जा टकराया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता लगते ही सड़क में लोगों का हुजूम उमड़ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई मनोज बर्थवाल ने शव का पंचायतनामा भरा। एसओ जसवीर चौहान ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर चालक को थाने में बिठाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। चंपावत जिले में इस वर्ष सड़क हादसे में पांच बाइक सवारों की मौत हो चुकी है।
हेलमेट लटकाना जिंदगी पर भारी पड़ा
लोहाघाट (चंपावत)। कैंटर की चपेट में आए बाइक सवार युवक सुरेश सिंह फर्त्याल को हेलमेट न पहनना भारी पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि फर्त्याल के पास हेलमेट था, लेकिन सिर में पहनने के बजाय बाइक में लटकाया था जबकि बाइक के आगे गोद में सामान से भरा कट्टा रखा था। यदि सुरेश ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

लोहाघाट स्टेशन बाजार में बाइक दुर्घटना के बाद लगी लोगों की भारी भीड़।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें