फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती तो हिमाचल से चमोली पहुंची युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती जब प्यार में तब्दील हो गई तो हिमाचल प्रदेश से एक युवती सीमांत चमोली जनपद पहुंच गई। हिमाचल पुलिस ने मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाकर सोमवार को युवती को उसकी बहन के साथ चमोली जिले से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेजनाथ थाने में 21 जुलाई को एक युवक ने अपनी दो बहनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने युवतियों की खोज शुरू की। पुलिस को युवतियों की लोकेशन चमोली जिले के एक क्षेत्र में मिली। रविवार देर शाम को हिमाचल से पुलिस टीम जिले में पहुंची। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की एक युवती को सोशल मीडिया पर चमोली जिले में रह कर रहे नेपाली मूल के युवक से दोस्ती के बाद प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो युवती अपनी बहन के साथ जुलाई माह में घर से नकदी और जेवरात लेकर घर से चली गई। दोनों युवतियों का फोन सर्विलांस पर लगाया गया तो उनकी लोकेशन के आधार पर हिमाचल पुलिस टीम रविवार को देर शाम जिले में पहुंची। पुलिस ने बताया कि युवती जिस युवक से प्यार करती है वह नाबालिग है, जिससे उनकी शादी नहीं हो सकती है। पुलिस अधिकारी ध्वजवीर सिंह ने बताया कि लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। हिमाचल पुलिस दोनों युवतियों को अपने साथ ले गई है। युवतियों को मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें