फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर को मिली डायलिसिस की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले ने स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में एक और कदम आगे बढ़ाया है। लंबे इंतजार के बाद जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में लोगों को डायलिसिस की सुविधा मिलने लगी है। अब तक 19 लोगों का डायलिसिस भी किया जा चुका है। इन केंद्रों का संचालन हंस फाउंडेशन कर रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले कार्यकाल में सूबे के सभी जिलों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद वर्ष 2021 के अंत में जिला अस्पताल परिसर में डायलिसिस केंद्र के लिए भवन बना दिया गया था। चुनाव आचार संहिता के कारण डायलिसिस सेंटर के संचालन में व्यवधान आया था। अब डायलिसिस सेंटर का संचालन हो गया है।
इस सुविधा का न केवल जिले के लोगों को लाभ मिलेगा बल्कि पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग क्षेत्र और अल्मोड़ा जिले के तमाम हिस्सों के साथ ही गढ़वाल के चमोली जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। शीघ्र ही डायलिसिस सेंटर का औपचारिक उद्घाटन होगा।
विज्ञापन

19 लोगों का डायलिसिस किया जा चुका है। अब डायलिसिस के लिए लोगों को हल्द्वानी और बाहरी क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। केंद्र पर मेंटेनेंस डायलिसिस के साथ ही जांच, रक्त और निशुल्क दवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

- डॉ. वीके टम्टा सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें