फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर प्रारंभ

विज्ञापन
कांडा महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। वि? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय कांडा में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सात दिनी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का शिविर शुरू हो गया है। शिविर राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंचौड़ा में चल रहा है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक की अध्यक्षता में हुए समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा मंत्री हीरा सिंह कर्म्याल, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिपं. सदस्य वीरेंद्र नगरकोटी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद धपोला ने शिविर का शुभारंभ किया। एनएसएस प्रभारी डॉ नागेंद्र पाल ने एनएसएस के महत्व के बारे में बताया। डॉ. आशा आर्या ने शिविरार्थियों को मानवता को व्यवहार में लाने को कहा। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन साक्षी साह और अंकिता पंत ने किया। वहां पर पीटीए अध्यक्ष अशोक पांडेय, ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद, प्रधानाध्यापक आंनद प्रसाद, निर्मला टम्टा, मनीष कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें