फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के लक्सा में मनबढ़ ने सरेराह छात्रा की मांग में भरा सिंदूर, लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा  

Thu, 18 Feb 2021 12:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी सोनू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के लक्सा क्षेत्र की जद्दूमंडी में गुरुवार की सुबह लोग उस समय सकते में आ गए जब एक मनबढ़ ने सरेराह एक छात्रा को पकड़ कर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने मनबढ़ को पकड़ कर जमकर पीटा और लक्सा थाने की पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की शिनाख्त लक्सा थाने के जड्डूमंडी के सोनू प्रजापति के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


लक्सा क्षेत्र की एक छात्रा घर से स्कूल जा रही थी। छात्रा जब जद्दूमंडी में सड़क पर पहुंची तो सोनू आया और उसे पकड़ कर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने सोनू को जमकर पीटा।

छात्रा ने बताया कि सोनू उसे आए दिन परेशान करता था लेकिन वह गंभीरता से नहीं लेती थी। आज तो उसने सारी हदें ही पार कर दी है। इस संबंध में सीओ दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया पकड़ा गया सोनू आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर पांच मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें