प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन में स्वदेशी को बढ़ावा देने से जिले के व्यापारियों और उद्यमियों में आस जगी है। पीएम की ओर से त्योहारी सीजन में जीएसटी में छूट के बाद व्यापारी जीएसटी उत्सव मनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के मुताबिक, दुकानदार अपनी दुकानों पर स्वदेशी का स्टिकर भी लगाएंगे। लोगों से ऑनलाइन सामान न लेने की अपील भी करेंगे। पीएम के इस संबोधन के बाद नौकरीपेशा युवा, गृहिणी, दुकानदार, उद्यमी समेत कई वर्गों ने खुशी व्यक्त की है।
उनका कहना है कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। जीएसटी में कमी के बाद से कई सामान सस्ते होंगे। इनमें लोगों की रोजमर्रा के जरूरत के सामान दवाएं, हेयर ऑयल, साबुन, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट समेत 375 वस्तुओं के दाम कम होंगे।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी में कमी और स्वदेशी के आह्वान के बाद लोगों की खरीदारी करने की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही हैंडीक्राफ्ट, ओडीओपी, पर्यटन उद्योग आदि को बढ़ावा मिलेगा।