फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : दो मुकदमों के आधार पर नहीं होगी गुंडा एक्ट की कार्रवाई, वाराणसी निवासी ने दी थी चुनौती

Mon, 22 Sep 2025 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के एक व्यक्ति के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे को रद्द कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ व न्यायमूर्ति हरवीर सिंह की अदालत ने भविष्य में केवल एक या दो मुकदमों के आधार पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई नहीं करने के अपर पुलिस आयुक्त की ओर से अपर महाधिवक्ता के आश्वासन पर दिया है।
विज्ञापन
देश में इस दिन लगेगी लोक अदालत, एक झटके में होगा ट्रैफिक चालान का निपटारा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के एक व्यक्ति के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे को रद्द कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ व न्यायमूर्ति हरवीर सिंह की अदालत ने भविष्य में केवल एक या दो मुकदमों के आधार पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई नहीं करने के अपर पुलिस आयुक्त की ओर से अपर महाधिवक्ता के आश्वासन पर दिया है।

विज्ञापन

वाराणसी निवासी पीयूषकांत के खिलाफ कैंट थाने में दो मुकदमों के आधार पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। पीयूष ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उनके अधिवक्ता ने दलील दी कि मुवक्किल पर एक मुकदमा-2019 में और दूसरा 2024 में दर्ज हुआ है। इन दोनों का संबंध सार्वजनिक शांति या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से नहीं है।

उन्होंने गोवर्धन बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और रवि बनाम उत्तर प्रदेश राज्य के फैसलों का हवाला दिया। कहा, किसी व्यक्ति को केवल एक या दो मामलों के आधार पर आदतन अपराधी या गुंडा नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन

खंडपीठ ने कहा, मामले में अपर पुलिस आयुक्त पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने का विचार किया था लेकिन अपर महाधिवक्ता के अनुरोध और आश्वासन के बाद निर्णय वापस ले लिया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें