फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का मिशन 2022: यूपी की 150 सीटों पर प्रत्याशी बदलने की संभावना, पूर्वांचल के 30 फीसदी विधायकों के टिकट खतरे में

Sat, 23 Oct 2021 11:27 AM IST
उत्पल कांत शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्वांचल की सियासी बिसात को साधने के लिए वाराणसी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने काशी क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा का फीडबैक लिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के पेंच कसे।  
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में बीएल संतोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार और संगठन की थाह लेने दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर पार्टी का रुख साफ कर दिया है। अपनी विधानसभा में कम लोकप्रिय विधायक और पूर्व प्रत्याशियों की बजाय पार्टी नए चेहरों पर भी दांव लगा सकती है।

विज्ञापन


फिलहाल राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने काशी क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा का फीडबैक लिया है और इस आधार पर पूर्वांचल के 30 फीसदी सीट पर मौजूदा विधायक व वर्ष 2017 के प्रत्याशी डेंजर जोन में हैं। पूर्वांचल में तेजी से बदल रहे समीकरणों के बीच भाजपा अब अपने चुनावी चौसर को साधने में जुटी है।

प्रदेश की 150 सीटों पर प्रत्याशी बदलने की संभावना
राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के जनप्रतिनिधियों को अति आत्मविश्वास और अहंकार से दूर रहने की नसीहत को संगठन के लोग अल्टीमेटम के रूप में मान रहे हैं। कारण, पार्टी स्तर पर भी जनता का फीडबैक लिया जा रहा है। दरअसल, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सर्वे में प्रदेश की 150 सीटों पर प्रत्याशी बदलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में कार्यकर्ताओं से बोले बीएल संतोष- जनता के बीच सक्रिय होकर बांटें दुख-दर्द, दिया यूथ से बूथ का मंत्र

पूर्वांचल में सियासी सरगर्मी बढ़ी

इसमें काशी क्षेत्र की 20 सीटों पर पार्टी के सर्वे में सकरात्मक फीडबैक नहीं मिला है। यही कारण है कि राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में सक्रिय होकर पांच दिन विधानसभा में सक्रिय रहने की सलाह दी है। उधर, डेंजर जोन के विधायक भी अब इस अल्टीमेटम के बाद से ही जनता के बीच सक्रिय होने की योजना बनाने में जुट गए हैं। फिलहाल संगठन की बैठक के बाद पूर्वांचल में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है।

सोशल मीडिया को बनाएं पार्टी का हथियार, खोलें - विपक्ष के दावों की पोल

आईटी और सोशल मीडिया विभाग की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि सोशल मीडिया को पार्टी का हथियार बनाएं और विपक्ष के दावों की पोल खोलें। हमें क्वालिटी डेटा का संकलन करने को प्राथमिकता देने की जरूरत है। 
विज्ञापन

बीएल संतोष ने धर्माचार्यों संग की बैठक

काशी के धर्माचार्यों संग संवाद करते बीएल संतोष - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बृहस्पतिवार को छोटी गैबी में धर्माचार्यों के साथ बैठक की। कहा कि  काशी समय के साथ विकास के नए आयाम गढ़ रही है। काशी का विकास बाबा विश्वनाथ, गंगा और संस्कृत को केंद्र में रखकर ही हो सकता है। इससे हटकर कोई विकास कार्य बनारस में नहीं हो सकता है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि काशी का विकास फैक्टरी लगाकर, मॉल बनाकर, बड़ी-बड़ी इमारतें बनाकर नहीं किया जा सकता है। 

 काशी के विकास के लिए केंद्र में बाबा विश्वनाथ, मां गंगा और संस्कृत को रखना होगा। इससे अलग किसी भी विकास का खाका नहीं खींचा जा सकता है। उन्होंने धर्माचार्यों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बनारस में इन तीन केंद्र बिंदुओं से हटकर कोई विकास का काम नहीं होगा। पौराणिकता को आधार बनाकर ही बनारस को विकसित करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें