बाकी ट्रेनों का भी यही हाल
केरला एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस में थर्ड एसी में कुछ सीटें खाली हैं, लेकिन इन दोनों में भी 31 अक्तूबर तक ज्यादातर सीटें भरी हुई हैं। तमिलनाडु, जीटी एक्सप्रेस का भी यही हाल है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली जयपुर इलाहाबाद में सीटें रिक्त नहीं है। इसी तरह पटना कोटा एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, अजमेर सियालदाह में भी कन्फर्म टिकट हासिल करना टेढ़ी खीर है। ज्यादातर ट्रेनों में यह हाल 15 नवंबर तक है।
दो त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा
रेलवे ने आगरा मंडल में ठहराव वाली दो त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इससे त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि त्योहारों से पहले कम से कम छह से आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनें और चलाई जानी चाहिए। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहारों पर कन्फर्म टिकट को लेकर दिक्कत रहती है। यह स्थिति छठ पूजा तक रहेगी। त्योहार से पहले कुछ त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो सकती है।
अजमेर सियालदाह दिसंबर से रहेगी निरस्त
कोहरे के सीजन में निरस्त होने वाली प्रमुख ट्रेनों में अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस (अप व डाउन) एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
हादसे में खत्म हुआ परिवार: बाबा जाहरवीर की पूजा के लिए हर वर्ष जाता था शिवकुमार का परिवार, गांव में मातमी सन्नाटा