फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता से पढ़ाई की चर्चा करते-करते कमरे में पहुंची किशोरी, दरवाजा बंद कर उठाया खौफनाक कदम

Wed, 01 Jul 2020 06:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने मंगलवार की रात अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार मृतका इसी साल में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा 82% अंक के साथ पास की थी। अच्छे अंक प्राप्त होने पर परिजनों में काफी खुशी थी। सभी ने होनहार बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी।


परिजनों के अनुसार, किशोरी का 11वीं कक्षा में दाखिले को लेकर माता-पिता के साथ विचार-विमर्श चल रहा था। उसकी इच्छा पूर्व विद्यालय के अलावा कहीं और पढ़ने की थी। अभी इस पर मंथन चल ही रहा था कि छात्रा ने अचानक अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों ने सोचा कि कमरे में जाकर आराम कर रही होगी। थोड़ी देर बाद कमरे का दरवाजा खटखटाने पर कोई उत्तर नहीं मिला, तो परिजन दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे में गए, तो देखा कि किशोरी पंखे से लटक रही है। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता रेवतीपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें