सजन रतेरिया, बनारसी साड़ी कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण से ग्रसित वाराणसी में बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सजन रतेरिया (72) का कोलकाता स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बेहद मृदुभाषी और सरल सहज बनारसी साड़ी कारोबारी सजन रतेरिया के निधन की सूचना मिलते ही बनारसी वस्त्र कारोबारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
बृहस्पतिवार को बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश शाह ने सभी पदाधिकारियों से वार्ता कर दुःख की इस घड़ी में 23 अप्रैल को समस्त बनारसी वस्त्र कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया। इस दौरान शोक सभा कर सजन रतेरिया को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में अशोक धवन व महामंत्री राजन बहल ने बताया कि बनारसी साड़ी वस्त्र कारोबार को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए सजन रतेरिया हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। समाजसेवा में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनका यूं जाना बनारसी वस्त्र उद्योग के लिए अपूर्णीय क्षति है। एसोसिएशन के नरोत्तम आढ़तिया, राजेन्द्र कपूर, भूपेंद्र वालिया, हरिमोहन साह, विजय कपूर, देवेन्द्र पाठक , राजेन्द्र मेहरा, गुरुप्रीत रूपानी, गौतम टण्डन, पवन मोदी आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।