फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, एसडीएम ने दुकान पर लगवाया ताला

Thu, 22 Apr 2021 02:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सदर एसडीएम ने मौके पर जाकर छानबीन की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर में मची ऑक्सीजन  सिलिंडर की किल्लत के बीच बृहस्पतिवार को शहर में एक दुकान पर ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोहिया पार्क के सामने स्थित दुकान पर  सिलिंडर पाने के लिए कुछ ही देर में लोगों की कतार लग गई। किल्लत को देखते हुए कई गुने दाम पर सिलिंडर बेचें गए ।
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सांस लेने में तकलीफ के मामले बढ़े है। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर लोग ऑक्सीजन सिलिंडर पाने को परेशान हैं। कई दिनों से ऑक्सीजन  सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है। बृहस्पतिवार को शहर में लोहिया पार्क के ठीक सामने स्थित दुकान पर  सिलिंडर बिक्री की सूचना पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच किसी ने प्रशासन को अवैध तरीके से  सिलिंडर बेचने की सूचना दी गई। सदर एसडीएम नीतीश कुमार मौके पर पहुंचे तो दुकानदार वहां से फरार हो गया। दुकान पर मौजूद लोगों से कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सके। सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोगों के पास भी किसी डॉक्टर की पर्ची नहीं थी। डांट फटकार एसडीएम ने सबको हटा दिया और दुकान पर ताला लगवा दिया। उन्होंने कहा कि दुकानदार बिक्री से जुड़े कागजात लेकर सीएमओ कार्यालय में उपस्थित हो। जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा। बिना डॉक्टर की पर्ची के किसी को भी  सिलिंडर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें