फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर का यूपी-केंद्र पर निशाना; अखिलेश यादव को जन्मदिन पर नसीहत, बोले- अहंकार त्याग दें, वरना...

Wed, 01 Jul 2020 05:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके 47वें जन्मदिन पर बधाई दी है। साथ ही नसीहत भी दी है। तो वहीं उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार पर भी निशाना साधा है।

विज्ञापन

ओम प्रकाश राजभर ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपनी बातों में न शिक्षा की बातें करते हैं, न ही रोजगार की और न ही चीन और शहीद हुए जवानों की। केवल लच्छेदार भाषा में अपनी वाहवाही लूट रहे हैं। लगातार डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन यह सरकार कुछ नहीं बोल रही।


योगी सरकार पर उन्होंने कहा कि यूपी सरकार भी गुजरात दल के इशारे पर काम कर रही है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश और देश की हालत चिंताजनक है। लूट, भ्रष्टाचार, हत्या, डकैती, दुष्कर्म समेत कई आपराधिक मामले चरम सीमा पर हैं। जनता से वोट लेते वक्त सरकार ने जितने वादे किए थे, उन सारे वादों पर विफल होती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने की चिड़िया बनाने की बात कहने वाली सरकार कभी विश्व गुरु बनाने की बात करती है तो कभी आत्मनिर्भर। अब सरकार कहती है कि उच्च शिक्षा लेकर मनरेगा में जाकर मजदूरी करो, यह कैसा आत्मनिर्भर बनाने की बात हुई? ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ जब योगी थे, तब सच बोलते थे, जबसे मुख्यमंत्री बने हैं, तब से वह वही बोलते हैं, जो अधिकारी उन्हें लिखकर देते हैं। शिक्षक भर्ती घोटाले में पकड़े गए लोगों पर क्या कार्रवाई हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि अखिलेश यादव अपना अहंकार त्याग दें। ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दें। अगर वह नहीं संभले तो 2017 की तरह हाल उनका 2022 में भी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें