फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में आरके मार्बल्स के छह ठिकानों पर आयकर सर्वे

Thu, 14 Sep 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
raid
विज्ञापन
कर चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने वाराणसी  के बड़े मार्बल कारोबारी आरके मार्बल्स के गोदाम और दुकान समेत छह ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई की। जांच-पड़ताल में करोड़ों रुपये कर चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आयकर टीम ने कारोबारी के सभी प्रतिष्ठानों से मिले बैंक एकाउंट्स, कंप्यूटर और जरूरी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। अपर आयुक्त आयकर अभय ठाकुर के नेतृत्व में गुरुवार को छह टीमों ने एक साथ मार्बल कारोबारी के महमूरगंज, महेशपुर, चांदपुर, मुड़ैला, मंडुवाडीह, मोतीझील गोदाम और दूकान पर कार्रवाई की।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक आयकर चोरी के साथ-साथ कारोबारी ने दस्तावेजों में भी हेराफेरी की है। आयकर अधिकारियों को बैंक एकाउंट्स, शेयर, बहीखाता, स्टॉक रजिस्टर और तीन गोदामों में खरीद-फरोख्त के कागजात हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


स्टाक से अधिक माल रखने का दस्तावेज कारोबारी नहीं दिखा सका। मुड़ैला में रखे रजिस्टर में भी गड़बड़ियां मिलीं। सूत्रों का कहना है कि नोटबंदी के दौरान भी अधिष्ठाता की ओर से करोड़ों रुपये खाते में जमा किए। इसी आधार पर सर्वे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें