फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के गया से गिरफ्तार हुआ अहमदाबाद ब्लास्ट का दो संदिग्ध

Thu, 14 Sep 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गया
विज्ञापन
मो. अतीक उर्फ तौसिक चार-पांच साल से नाम बदलकर रह रहा था - फोटो : facebook
विज्ञापन
आईबी इनपुट पर बिहार के गया जिले से पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। दोनों पर अहमदाबाद ब्लास्ट के संदिग्ध होने की आशंका हैं। इनकी निशानदेही पर ही बुधवार की देर रात मो. सरवार नामक व्यक्ति को भी उठाया गया। पुलिस तीनों को अलग-अलग जगहों पर पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया संदिग्ध अपना नाम मो. अतीक उर्फ तौसिक और पता डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी गांव बता रहा है। सूत्रों का कहना है कि 2008 में हुए अहमदाबाद ब्लास्ट की जांच में जुटी टीम को गया में संदिग्धों के छुपकर रहने की जानकारी मिली थी।

पुलिस ऐसे संदिग्धों पर दो दिनों से कड़ी नजर रख रही थी। बुधवार की दोपहर कथित मो. अतीक व मो. शने खां को शहर के राजेन्द्र आश्रम इलाके से पकड़ा गया। अतीक के पास से उर्दू में लिखे कुछ कागज, डायरी व अन्य सामान मिला है, जिनकी जांच करायी जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किताब में जेहाद से संबंधित बाते लिखी है, जो लाहौर में छपी है। राजेन्द्र आश्रम स्थित एक साइबर कैफे से मो. अतीक कुछ पोस्ट कर रहा था। कैफे मालिक को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी, तो उसने एसएसपी गरिमा मलिक को फोन किया।

इसके बाद पुलिस मो. अतीक और साथ रहे मो. शने खां को पकड़कर थाना ले गई। इस बारे में एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों का 2008 में हुए अहमदाबाद ब्लास्ट से तार जुडे़ हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को पटना से आई एटीएस की टीम ने पूछताछ की है। गुजरात एटीएस से भी संपर्क किया गया है। वहां से भी पूछताछ की लिए एक टीम गया आ रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें