फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर में छह को कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

Sun, 04 Jun 2017 04:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देश में एक ही क्लिनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट लागू करने, नेशनल मेडिकल कमीशन को निरस्त करने समेत कई मांगों के समर्थन में छह जून को आईएमए के डॉक्टर कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


आईएमए हेडक्वार्टर के निर्देश पर हड़ताल के साथ ही राजघाट से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक निकलने वाले मार्च में 50 से अधिक डॉक्टर भाग लेने दिल्ली जाएंगे। शनिवार को आईएमए सभागार में अध्यक्ष डॉ. अशोक राय, डॉ. अनिल ओहरी ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।

अध्यक्ष ने बताया कि छह जून को डॉक्टर सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक कलम नहीं उठाएंगे। केवल मौखिक परामर्श देकर इलाज करेंगे। बताया कि मारपीट की घटनाओं को रोकना, नेशनल मेडिकल कमीशन को निरस्त करने, अखिल भारतीय स्तर पर नेक्सट परीक्षा पास होने पर ही डॉक्टरों को लाइसेंस देने के निर्णय में बदलाव करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चिकित्सकों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज करने, क्रासपैथी चिकित्सा पद्धति का भी विरोध किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें