फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बढ़ रहे भूमि विवाद के मामले लेकिन भूमाफिया एक भी नहीं !

Sun, 04 Jun 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भूमि विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी जिले में भूमि विवाद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और भूमाफिया एक भी चिह्नित नहीं है। यदि भूमाफिया नहीं हैं तो सभी थानेदार इस बात का प्रमाण पत्र दें। यह बातें शनिवार को शिवपुर थाने पर समाधान दिवस के दौरान एसीएम चतुर्थ त्रिभुवन ने कहीं।
विज्ञापन


एसीएम चतुर्थ ने कहा कि भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में थाने स्तर से लापरवाही न बरती जाए नहीं तो संबंधित थानेदार कार्रवाई की जद में आएंगे।
एसीएम चतुर्थ ने बताया कि शिवपुर पांच लेखपाल देरी से आए जबकि एक लेखपाल, नगर निगम और वीडीए के सभी कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

देरी से आए कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है जबकि अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन शिकायतें एक माह पुरानी होने पर लेखपाल सुशील और पुलिसकर्मी अरविंद सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

एंटी रोमियो स्क्वॉड की भी प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है। शिवपुर थाने पर आए 21 प्रार्थना पत्र में छह का निस्तारण मौके पर किया गया। उधर, फूलपुर थाने पर समाधान दिवस पर 27 मामले आए जिनमें से सात का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान कछिया के देवब्रत राम ने न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद दबंगों द्वारा टिन शेड लगाने की शिकायत की। सीओ पिंडरा अभिनव यादव ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें