फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगे पांव पहुंचे श्रद्धालु, पितरों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
पितृपक्ष की पंचमी तिथि पर पितरों के श्राद्ध व तर्पण का सिलसिला अनवरत जारी है। श्राद्ध करने वाले नंगे पांव ही पिशाचमोचन कुंड पर पहुंचकर पितरों का तर्पण कर रहे हैं। जैसे-जैसे तिथियां बढ़ती जा रही हैं पिशाचमोचन कुंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। काशी में त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए देश भर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला अनवरत जारी है, वहीं गंगा के घाट पर दक्षिण भारत, गुजरात और राजस्थान के श्रद्धालु श्राद्ध व तर्पण के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पिशाचमोचन कुंड पर सुबह से ही त्रिपिंडी श्राद्ध का सिलसिला आरंभ हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा श्रद्धालुओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही थी। हालत यह हो गई कि बड़े वाहनों के प्रवेश करने के कारण दोनों तरफ से जाम जैसी स्थिति हो गई। दिन में कई बार पिशाचमोचन कुंड पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दोनों तरफ सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग के बाद भी बड़े वाहनों पर रोक नहीं लग पा रही है। वहीं, गंगा घाट पर अस्सी से लेकर राजघाट तक श्राद्ध करने वालों की कतार लगी रही।
नंदोत्सव में श्रद्धालुओं ने उड़ाया गुलाल
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। गो सेवा मिशन ट्रस्ट मथुरा की ओर से शृंगेरी मठ में सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिन वामन अवतार और राम अवतार के प्रसंग की व्याख्या कथा वाचक पंकज शास्त्री ने की। तत्पश्चात श्री कृष्ण जन्म के प्रसंग में नंद महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नाचते गाते गुलाल उड़ाते हुए हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं नंद महोत्सव को धूमधाम से मनाया। कथा के चौथे दिन आयोजन के अध्यक्ष पंकज दामोदर दास मोदी सीता बेन मोदी तथा अनुज राही ने श्रीमदभागवत की आरती उतारी। कोरोना काल में मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए काशी में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सचिन मिश्रा, सतीश चंद्र मिश्र, रानिका जायसवाल, श्रीकांत मिश्र, अनुज राही, वंदना रघुवंशी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, राजेश पांडेय, विजेता, गौरव मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें