भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधू अपर्णा यादव के बुधवार को भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया। काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, जिला अध्यक्ष विनीता सिंह एवं महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल ने संयुक्त रूप से कहा इससे यह स्पष्ट हो गया है कि बहन, बेटी, बहू सभी भाजपा सरकार में सुरक्षित है और इस सरकार में सभी का सम्मान है।
विधानसभा चुनाव में संगठन की समीक्षा के लिए कांग्रेस से छत्तीसगढ़ के विधायक व पिंडरा विस क्षेत्र प्रभारी मोतीलाल देवांगन ने बुधवार को फूलपुर स्थित स्कूल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने न्यायपंचायत स्तर तक के तैयारियों को परखने के साथ कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पिंडरा विघ्नेश्वरानंद उपाध्याय, अंजनी कुमार पांडेय, मुन्ना चौरसिया, दिनेश पांडेय, अजय पटेल विशाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।