फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सीएम योगी: काशी विश्वनाथ धाम का लिया जायजा, बोले- तय समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं निर्माण कार्य

Mon, 15 Nov 2021 01:15 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने रविवार देर रात श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
काशी विश्ववनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि तय समय में धाम का कार्य पूर्ण कराया जाए जिससे कि समय से आम श्रद्धालुओं को सभी सुविधाओं का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि धाम में 80 फीसदी से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।  सीएम ने मंदिर के बाहर से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद उन्होंने मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके पूर्व सीएम ने दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा के दरबार में मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के विश्राम स्थल का भी निरीक्षण किया। 

काशी में हर दिन पर्व, जन व्यवस्थाओं को करें चुस्त-दुरुस्त
विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में जन व्यवस्थाओं पर लापरवाही में नाराजगी जताई। जाम की समस्या पर प्रभावी समाधान नहीं होने पर उन्होंने तल्ख तेवर में पुलिस अधिकारियों को ताकीद की। जाम पर नाराज मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में हर दिन पर्व है।
विज्ञापन


ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था अच्छी रखें, पुलिस कमिश्नरेट होने का असर दिखे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि 30 नवंबर तक हर हाल में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की हर सड़क गड्ढा मुक्त हो जाए। बिना परमिशन के कोई विभाग सड़क खोदता है तो उसके खिलाफ एफआईआर की जाए।
पढ़ेंः वाराणसी में सीएम योगी: जन व्यवस्थाओं पर लापरवाही में जताई नाराजगी, मुख्यमंत्री के तल्ख तेवर से अधिकारियों की बढ़ी बेचैनी

देव दीपावली पर 12 लाख दीपक से जगमगाएंगे काशी के घाट

समीक्षा बैठक में बताया गया कि देव दीपावली पर 12 लाख दीपक शासन की व्यवस्था से जलाए जाएंगे। इसके साथ ही लेजर शो व हॉट एयर बैलून आदि कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री ने नगर निगम को निर्देशित किया कि शहर में जुड़े नए क्षेत्र के गांवों में शहर की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

नियमित सफाई, जलनिकासी, सड़कों की व्यवस्था, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था हो। लोगों को जागरूक करें कि पराली नहीं जलाएं। शहरी क्षेत्र में विकास प्राधिकरण व नगर निगम संयुक्त कार्रवाई करें। देव दीपावली के लिए 84 गंगा घाटों को पुलिस व्यवस्था से 8 जोन, 17 सेक्टर व 31 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है और 21 पॉइंट पर नो व्हीकल जोन बनेंगे।
विज्ञापन

20 दिन में नहीं पूरा हुआ काम तो बांध ले बोरिया-बिस्तर

वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात शाही नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता को होने वाली समस्याओं की जानकारी भी ली। प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीस दिन में अगर काम नहीं हुआ तो अधिकारियों का बोरिया-बिस्तर बांध दें।

लहुराबीर-मैदागिन मार्ग पर हो रहे शाही नाले के सफाई एवं मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अभियंताओं को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर तत्काल काम पूरा करने की चेतावनी दी। 
पढ़ेंः फिल्म अभिनेता गजेंद्र चौहान बोले- हिंदू संस्कृति पर प्रहार करने वाली फिल्मों का करें बहिष्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें