फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सीएम योगी: जन व्यवस्थाओं पर लापरवाही में जताई नाराजगी, मुख्यमंत्री के तल्ख तेवर से अधिकारियों की बढ़ी बेचैनी

Mon, 15 Nov 2021 12:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दो दिवसीय दौरे पर रविवार शाम वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। देर रात शाही नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात शाही नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता को होने वाली समस्याओं की जानकारी भी ली। प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि 20  दिन में अगर काम नहीं हुआ तो अधिकारियों का बोरिया-बिस्तर बांध दें। उधर सीएम के तल्ख तेवर ने अधिकारियों की बेचैनी को बढ़ा दी है।
विज्ञापन


वहीं सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में जन व्यवस्थाओं पर लापरवाही में नाराजगी जताई। शहर में लहुराबीर-मैदागिन मार्ग पर हो रहे शाही नाले के सफाई एवं मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अभियंताओं को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर तत्काल काम पूरा करने की चेतावनी दी। 
पढ़ेंः वाराणसी में सीएम योगी: काशी विश्वनाथ धाम का लिया जायजा, बोले- तय समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं निर्माण कार्य
विज्ञापन


तल्ख तेवर में पुलिस अधिकारियों को ताकीद
जाम की समस्या पर प्रभावी समाधान नहीं होने पर उन्होंने तल्ख तेवर में पुलिस अधिकारियों को ताकीद की और कहा, इसके लिए बेहतर योजना के साथ काम करें ताकि कमिश्नरेट का असर शहरवासी महसूस कर सकें। उन्होंने कहा, अपराधियों पर सख्त और पब्लिक से नरम व्यवहार करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके कार्यों के बारे में विस्तार जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि नवंबर व दिसंबर में तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 26 परियोजनाएं पूरी होंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर दिन का लक्ष्य तय कर 10 दिसंबर तक इसे पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने कहा, 15 दिसंबर पर पहली डोज का सौ फीसदी वैक्सीनेशन तथा 15 जनवरी तक दूसरी डोज का सौ फीसदी वैक्सीनेशन कराएं। गांव की निगरानी समितियों को जोड़ें और कॉमन सर्विस सेंटर को वैक्सीनेशन में उपयोग करें। बैठक में बताया गया कि वाराणसी में जीका का कोई केस नहीं है। डेंगू के अब तक 204 केस आए थे, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां विशेष सैनिटाइजेशन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  निर्माण कार्यों विशेषकर पुलों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का विशेष ख्याल रखें तथा निर्माण के दौरान रूट डायवर्जन सही करें, ताकि आमजन को असुविधा नहीं हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई व्यक्ति सड़क पर पड़ा, सोता नहीं मिले। वार्ड वार नोडल अधिकारी बनाकर प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और विकास प्राधिकरण संयुक्त रूप से काम करें।

मुख्यमंत्री ने 27 धान केंद्रों को अपर्याप्त बताया और इसकी संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। गौ आश्रम स्थलों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि आकस्मिक निरीक्षण करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नि:शुल्क अन्न योजना को होली पर्व तक बढ़ा दिया गया है।

इस दौरान नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, एडीजी बृजभूषण, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

30 नवंबर तक सड़कें गड्ढामुक्त हों

वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
जाम पर नाराज मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में हर दिन पर्व है। ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था अच्छी रखें, पुलिस कमिश्नरेट होने का असर दिखें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि 30 नवंबर तक हर हाल में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की हर सड़क गड्ढा मुक्त हो जाए। बिना परमिशन के कोई विभाग सड़क खोदता है तो उसके खिलाफ एफआईआर की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें