फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण से पहले बसपा सांसद अतुल राय ने फेसबुक पर जारी किया वीडियो संदेश, जनता को दिया ये आश्वासन

Sat, 22 Jun 2019 07:16 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बसपा सांसद अतुल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में डेढ़ महीने से ज्यादा समय से वांछित घोसी के बसपा सांसद अतुल राय ने शनिवार को वाराणसी की अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत में आत्मसमर्पण करने से पहले घोसी के बसपा सांसद अतुल राय ने अपने फेसबुक पेज पर समर्थकों के लिए ढाई मिनट का वीडियो संदेश जारी किया। 

विज्ञापन


वीडियो संदेश में लोकसभा चुनाव जिताने के लिए अतुल ने घोसी के मतदाताओं का आभार जताया। अतुल राय ने कहा कि उनके ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है। मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती दो लोगों के साथ ऐसा पहले भी कर चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह से अपेक्षा है कि अन्य राजनीतिक और उच्च पदस्थ लोगों के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमों में जिस प्रक्रिया का पुलिस पालन कर रही है, वैसा ही उनके साथ भी किया जाए। घोसी की जनता को अतुल ने आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही उनके बीच होंगे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी थी राहत

बता दें कि अदालत ने अतुल राय को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया है। अतुल के समर्पण की भनक लगने पर शनिवार सुबह कचहरी परिसर में लंका पुलिस ने घेरेबंदी की लेकिन वो चकमा देने में कामयाब रहे। अतुल के समर्पण के दौरान दीवानी कचहरी परिसर में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
 
बलिया जिले की रहने वाली यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा बीती एक मई को लंका थाने में अतुल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी से बचने और अरेस्ट स्टे के लिए अतुल हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गए लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।

इस बीच पुलिस का दबाव बढ़ता देख अतुल राय ने बीते दिनों अदालत में समर्पण की अर्जी दी थी। बताया जा रहा है कि अब लंका पुलिस अतुल की कस्टडी रिमांड के लिए अदालत में आवेदन देगी। कस्टडी रिमांड मिलने पर अतुल से पुलिस वारदात के संबंध में पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन

अतुल राय हैं हिस्ट्रीशीटर

बता दें कि गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना के वीरपुर के मूल निवासी अतुल राय मंडुवाडीह थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं और पंजाब की जेल में बंद मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों में एक है। अतुल के खिलाफ वाराणसी और गाजीपुर सहित आसपास के अन्य जिलों में गंभीर आपराधिक आरोपों में 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें