फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 मोबाइल बरामद व तीन शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
हसनगंज थाना में मौजूद मोबाइल चोर व बरामद माल। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। मोबाइल चोरी होने के बाद दोबारा मिल पाने की चाह रखने वालों के चेहरों पर पुलिस ने मुस्कुराहट बिखेरी है। स्वाट और सर्विलांस की मदद से हसनगंज पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के 23 मोबाइल, 9 चार्जर व एक ई-रिक्शा बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर सर्विलांस व स्वाट टीम चोरी गए मोबाइलों की बरामदगी का प्रयास कर रही थी। सर्विलांस टीम की जांच में मोबाइल चोरी कर वाले तीन संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए। जिस पर स्वाट व हसनगंज पुलिस ने कस्बा हसनगंज निवासी श्रीकिशन उर्फ गोला, अविनाश उर्फ दीपू व रामकिशन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने 23 मोबाइल समेत अन्य उपकरण चोरी की बात स्वीकार की।
चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने 10 एंड्रॉयड, 13 कीपैड मोबाइल, 9 मोबाइल चार्जर व एक ई-रिक्शा बरामद किया। आरोपियों को जेल भेजा गया है। खुलासा करने वाली टीम में हसनगंज थाना के उपनिरीक्षक जितेंद्र पांडेय, सिपाही अंकित चौधरी, प्रमोद कुमार, स्वॉट व सर्विलांस टीम के मुख्य आरक्षी खैरुल बशर, रोहित शर्मा, अब्दुल जब्बार, कांस्टेबल राधेश्याम, कां रवि कुमार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें