फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा टीकाकरण आज, 87 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग जिले में 27 सितंबर को मेगा टीकाकरण कैंप का आयोजन करने जा रहा है। जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण में अब तक का यह सबसे बड़ा अभियान होगा। टीकाकरण के लिए शहर से लेकर ब्लॉक क्षेत्रों तक 300 से अधिक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 87 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कोविड का टीकाकरण की शुरुआत जिले में जनवरी 2021 से हुई थी। पहले बुखार आने से लोग टीका लगवाने से डर रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे लोग जागरूक होने लगे टीकाकरण का ग्राफ बढ़ता गया। रोजाना होने वाले टीकाकरण के साथ मेगा कैंपों में अब तक सबसे अधिक 68 हजार लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। सोमवार को सुबह 10 बजे से 300 बूथों पर लगने जा रहे मेगा टीकाकरण कैंप में 87 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया की अब तक के टीकाकरण अभियान का यह सबसे बड़ा अभियान है। इसमें अधिकांश डोज बिना पंजीकरण के लगाई जाएंगी। साथ ही काफी संख्या में डोज ऑनलाइन स्लॉट के लिए भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें