नवाबगंज पक्षीविहार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को झील के बारे में बताते डीएम रवींद्र कु
- फोटो : UNNAO
नवाबगंज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कानपुर से लखनऊ जाते समय अचानक पक्षी विहार पहुंच गए। उन्होंने पैदल झील परिक्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान दूरबीन से साइबेरियन पक्षियों को देखा। उन्होंने डीएम से कहा कि पक्षी विहार का सुंदरीकरण कराएं।
मंगलवार शाम चार बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का काफिला कानपुर से लखनऊ जा रहा था। अचानक वह नवाबगंज पक्षी विहार पहुंच गए। उप मुख्यमंत्री के आने की सूचना से पक्षी विहार व वन विभाग कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वह कमरा नंबर 101 में 20 मिनट रुके। आनन-फानन डीएम रवींद्र कुमार और एसपी दिनेश त्रिपाठी पक्षी विहार पहुंच गए। उप मुख्यमंत्री ने झील परिक्षेत्र का जायजा लिया। दूरबीन से भी साइबेरियन पक्षी देखे। इस दौरान उन्होंने डीएम से झील की सफाई और सुंदरीकरण कराने के लिए कहा। कुछ देर रुकने के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए।