जिला अस्पताल में खड़ी एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस)। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला अस्पताल से दिल्ली व प्रयागराज भेजे जाने वाले गंभीर मरीज भी अब लाइफ सपोर्ट एबुंलेंस सेवा (एएलएस) से भेजे जा सकेंगे। इसके लिए मरीजों के तीमारदारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। अभी तक इस एंबुलेंस सेवा का लाभ सिर्फ जिला अस्पताल से लखनऊ व कानपुर रेफर होने वाले गंभीर मरीजों को मिलता था।
एएलएस के जिला प्रभारी आकाश जौहरी ने बताया कि यह सेवा मेड केयर 365 कंपनी से संचालित है। जिले में एएलएस की चार एंबुलेंस हैं। जिला अस्पताल में दो व नवाबगंज व बांगरमऊ में एक-एक एलएलस संचालित है। प्रशिक्षित मेडिकल टेक्नीशियन के सहयोग से एंबुलेंस में तुरंत उपचार की सुविधा है। इससे गंभीर मरीज को सुरक्षित एक से दूसरे अस्पताल भर्ती कराया जा सकता है। एंबुलेंस सेवा रेफरल केसों के लिए है, जो एक अस्पताल से हायर सेंटर के लिए मरीजों को ले जाती है। अभी तक जिला अस्पताल से सिर्फ कानपुर व लखनऊ रेफर होने वाले मरीजों को ही इसका लाभ मिलता था। अब प्रयागराज, दिल्ली व सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर होने वाले मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा।