फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी के हाथों में पहुंचा प्रसाधनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आधी आबादी के हाथों में ग्राम पंचायतों के सामुदायिक प्रसाधनों का संचालन पहुंच गया है। शासन के निर्देश पर पंचायतराज विभाग ने महिला स्वयं सहायता समूहों को 875 सामुदायिक प्रसाधनों को हस्तांतरित कर दिया है। विभाग ने साफ-सफाई के लिए तीन माह का पारिश्रमिक एडवांस भी दे दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पंचायतराज विभाग ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में सूचीबद्ध महिला स्वयं सहायता समूहों की जानकारी मांगी थी। सूची मिलने पर पंचायतराज विभाग ने जुलाई माह में जिले की 979 ग्राम पंचायतों में 875 ग्राम पंचायतों के निर्मित सामुदायिक प्रसाधनों का दायित्व नजदीक के महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंप दिया।
जिम्मेदारी सौंपते हुए विभाग ने सामुदायिक प्रसाधनों की साफ-सफाई दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। पंचायतराज विभाग ने जुलाई माह में 875 ग्राम पंचायतों में सफाई के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को तीन माह का एडवांस भुगतान भी कर दिया।
विज्ञापन

विभाग शेष 104 ग्राम पंचायतों को महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपने की तैयारी में जुटा है। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती के मुताबिक सामुदायिक प्रसाधनों की सफाई व संचालन का जिम्मा महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया गया है। सभी प्रसाधनों का जल्द संचालन शुरू करवा दिया जाएगा। पंचायत सेक्रेटरी संचालन पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें