फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: करंट लगने से युवक की मौत, चालू कूलर में पानी भरते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा; मचा कोहराम

Mon, 13 May 2024 03:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इससे पहले परिजन अचेतावस्था में युवक को लेकर असप्ताल के लिए निकले।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के रेहटा वार्ड में सोमवार को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। कूलर में पानी भरने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर एक रेहटा निवासी देवेंद्र कुमार (40) सोमवार को चालू कूलर में पानी भर रहा था। अचानक कूलर में करंट आ गया। उसकी चपेट में आने से देवेंद्र कुमार अचेत होकर गिर पड़ा।

परिजनों ने जब उसे अचेत अवस्था में देखा तो तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजन उसे नेहरू अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। देवेंद्र कोल खदान की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता था। उससे एक आठ साल की बेटी है। वह छह भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत के बाद पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें