फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: खेलते समय तालाब में डूबने से पांच साल के मासूम की मौत, रात भर ढूंढता रहा परिवार

Mon, 13 May 2024 01:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में खेलते समय बच्चा तालाब में डूब गया। घरवाले पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। सोमवार की सुबह जब उसका शव जब तालाब में मिला तो परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
मृत मासूम की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी चौकी के बकाही गांव में खेलते हुए तालाब में डूबने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सोमवार की सुबह तालाब में शव ऊपर आने के बाद घरवालों को जानकारी हुई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


यह है मामला
हिन्दुआरी चौकी क्षेत्र के बकाही गांव निवासी संजय कुमार का पुत्र आर्या (05) रविवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोग खेत की ओर गए थे। खेलते हुए आर्या घर के पास स्थित तालाब तक पहुंच गया और उसमें गिर गया। देर शाम परिजन घर लौटे तो बच्चे को न पाकर उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात खोजबीन जारी रही। 

सुबह बच्चे का शव तालाब में देख परिजन हौरान रह गए। ग्राम प्रधान अमरेश कुमार ने बताया कि बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें