फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ओवरलोड बालू लदे वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी वन रेंज क्षेत्र के मुर्द्धवा बीट में बुधवार की देर रात नाइट पेट्रोलिंग के दौरान पिपरी रेंजर ने 10 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। कई वाहनों को खड़ा कर चालक फरार हो गए।
विज्ञापन

पिपरी रेंजर वीके पांडेय ने बताया कि बुधवार की देर रात जब वह मुर्द्धवा बीट के खाड़पाथर के जंगल में गश्त पर निकले थे तो बालू लदे ट्रकों के कागजात की जांच की गई तो उसमें क्षमता से ज्यादा बालू लदा था। एक ट्रक को पकड़े जाने पर अन्य 9 ट्रकों के वाहन चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गए। रेंजर ने बताया कि वाहनों के साथ चल रही एक स्कार्पियो को भी सीज किया गया है। स्कॉर्पियो को हाथीनाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। रेंजर ने बताया कि पेट्रोलिंग टीम में डिप्टी रेंजर धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अमित कुमार श्रीवास्तव, दीपचंद, फूलचंद यादव, अरविंद तिवारी, संजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार विमल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें