फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी एसटी वर्ग को मिले सरकारी सुविधाओं का लाभ, आयोग के उपाध्यक्ष ने सोनभद्र में की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते एससी एसटी आयोग के सदस्य रामनरेश पासवान। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र में एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान और सदस्य श्रवण कुमार गोंड़ ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एससी-एसटी से जुड़े मामलों की समीक्षा की। लंबित समस्याओं और उसके समाधान के संबंध में अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने कहा कि सोनभद्र प्रदेश का आदिवासी-अनुसूचित जाति व जनजाति बहुल जिला है। समाज की भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचाया जाए। कहा, यह भी देखने को मिल रहा है कि सफाई कर्मियों की तैनाती है लेकिन आदिवासी गांवों में सफाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने डीपीआरओ से सफाई कर्मियों को गांवों में सफाई कराने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि एससी एसटी समाज के लोगों के उत्थान के लिए धन की कोई कमी नहीं है, जरूरत है पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना। इस मौके पर अमरेश चंद्र चेरो, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें