फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर पुलिस हुई सक्रिय, अब प्रतिदिन देनी होगी कार्रवाई की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विधानसभा चुनाव सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमा पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। डीएम और डीआईजी/पुलिस अधीक्षक ने समस्त सीओ और थाना प्रभारियों को प्रतिदिन अराजक तत्वों के खिलाफ की गई कार्रवाई, जमा असलहों आदि की रिपोर्ट पुलिस लाइन स्थित चुनाव सेल को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सूचनाएं न देने वाले थानाध्यक्षों को लापरवाह मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए डीएम टीके शिबू और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को सभी लाइसेंसधारियों से शस्त्र जमा कराने और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। चुनाव में खलल पैदा करने वालों को अधिक से अधिक धनराशि से पाबंद कराने का निर्देश दिया है। थाना प्रभारियों को प्रतिदिन कितने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई, कितने लोगों का असलहा जमा हुआ, कितने लोग अवैध मादक पदार्थ, शस्त्र, कारतूस के साथ पकड़े गए और कितने लोगों के खिलाफ 107/16 की कार्रवाई हुई आदि की रिपोर्ट पुलिस लाइन में स्थित चुनाव सेल को देनी है। हालांकि कुछ थानों से समय से सूचनाएं चुनाव सेल को नहीं मिल रही हैं लेकिन अब ऐसा करने वालों की खैर नहीं होगी। डीआईजी/पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने थाना प्रभारियों को प्रतिदिन समय से सूचनाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें