बता दें कि इसी ट्रैक से कुछ घंटे पहले धनबाद मंडल के डीआरएम चोपन से सिंगरौली की ओर गए थे। वह पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के संभावित दौरे के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने आए थे। मुख्य यार्ड प्रबंधक आरसी भारती और टीआई ओबरा आलोक ओझा ने बताया कि सुबह ट्रैक मैन पेट्रोलिंग कर के गया है।
सर्दी आते ही ट्रैक टूटता रहता है इसके कारण रात में भी पेट्रोलिंग होती है। मालगाड़ी सिंगरौली से चोपन जा रही थी। कहा कि राहगीर दशरथ शर्मा और शंट मैन तारकेश्वर शर्मा की सक्रियता से बड़ी घटना टल गई। मौके पर लगे कर्मचारी सुनील प्रसाद मेठ, देव कुमार, मुकेश कुमार लोहार, आजाद कुमार ट्रैक मैन ने काम मे तेजी लाकर ट्रेन को रवाना किया।