सोनभद्र में ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के लोगों ने मंगलवार को सदर कोतवाली पर प्रदर्शन किया और सांसद पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाल को तहरीर दी। प्रदर्शनकारियों ने सांसद को बर्खास्त करने की भी मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सांसद का बयान आपत्तिजनक और नफरत फैलाने वाला है। इससे ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसी दशा में उनके विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। ऐसी सोच रखने वाले व्यक्ति को सदन से भी बर्खास्त किया जाना चाहिए।
पढ़ेंः
कोयला संकट का समाधान तलाशने एनसीएल मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री, खदानों का लेंगे जायजा
राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र से सांसद पकौड़ी लाल कोल के बयानों से आहत अपना दल (एस) भदोही के जिला महासचिव विंध्यवासिनी प्रसाद उपाध्याय ने त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को त्यागपत्र देकर कहा कि जिस तरह से सांसद पकौड़ी लाल कोल ने सवर्णों को अपशब्द कहा है, उसकी वह निंदा करते हैं। उन्होंने अपना दल एस की आजीवन सदस्यता से त्यागपत्र देने की बात कही है।