फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोरावल के डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता बने डिप्टी सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कस्बा निवासी डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता ने डिप्टी सीएमओ बनकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर घोरावल क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

घोरावल नगर के वैद्य स्व. रमेश गुप्ता के चार पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र डॉ. एसपी गुप्ता ने जीआईसी घोरावल से हाईस्कूल तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद प्रयागराज से इंटर किया। इसके बाद उनका मेडिकल कोर्स के लिए चयन हुआ। गणेशशंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज से एमबीबीएस करने के बाद स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल अफसर के रूप में उनकी नियुक्ति हुई। इस महीने मिर्जापुर में उनका डिप्टी सीएमओ के रैंक पर प्रमोशन हुआ है। इसी वर्ष उनका बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में डीसीएच कोर्स के लिए भी चयन हुआ है। उनकी इस दोहरी उपलब्धि पर पूर्व विधायक इं. रमेशचंद्र दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार, वैद्य पं. रामनिवास शुक्ला, राजेंद्र मानव, अशोक अग्रहरि, संजय जायसवाल, उदितलाल अग्रहरि, व्यापार मंडल महामंत्री अमरेशचंद्र, रामअनुजधर द्विवेदी, राजेंद्र पाठक इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें