फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में 11 गुना बढ़ी भूपेश की संपत्ति, करोड़पति अनिल की जस की तस

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे की संपत्ति पिछले पांच वर्ष में 11 गुना से अधिक बढ़ गई है। उनकी पत्नी की संपत्ति में भी तीन गुना इजाफा हुआ है। पांच साल पहले उनके पास कोई वाहन भी नहीं था। खास बात यह कि विधायक की संपत्ति में भले ही इजाफा हुआ है लेकिन उनकी उम्र घट गई है। वर्ष 2017 में नामांकन के दौरान वह 42 वर्ष के थे, जबकि इस बार उन्होंने उम्र 46 वर्ष दर्शाई है। उन पर दो मुकदमे भी हैं।
विज्ञापन

नामांकन के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र में विधायक ने अपनी आमदनी का स्रोत विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन भत्ता को बताया है। पत्नी कोचिंग से आय प्राप्त करती हैं। भूपेश चौबे ने अपने पास 75 हजार नकदी, आठ लाख से अधिक बैंक जमा, 3.70 लाख रुपये का निवेश, छह लाख रुपये की एनएससी व अन्य, 7.80 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व 20 लाख मूल्य का वाहन होना दर्शाया है। उनकी कुल चल संपत्ति 46.48 लाख रुपये है। अचल संपत्ति शून्य है। वहीं पत्नी के पास आठ लाख नकदी, 3.63 लाख बैंक जमा, 3.44 लाख का बचत पत्र और साढ़े छह लाख के गहने हैं। उनके पास 54 लाख की कृषि भूमि है, जबकि 29.70 लाख रुपये की देनदारी है। 2017 में भूपेश की चल संपत्ति 3.95 लाख और पत्नी की 7.79 लाख थी।
घोरावल से विधायक और भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल मौर्य पहले से करोड़पति हैं। वह प्रति वर्ष साढ़े सात लाख रुपये कमाते हैं। बावजूद पिछले पांच वर्ष में उनकी संपत्ति में कोई इजाफा नहीं हुआ है। वर्ष 2017 के शपथ पत्र में उन्होंने 2.40 करोड़ की चल और 2.52 करोड़ की अचल संपत्ति दर्शाई थी। इस बार के शपथ पत्र में चल संपत्ति 2.42 करोड़ और अचल संपत्ति 2.51 करोड़ रुपये है। उनकी संपत्ति की यह स्थिति तब है जब उनके पास पहले दर्शाई गई चीजें अब भी बरकरार है।
विज्ञापन

डॉ. अनिल मौर्य की ओर से दाखिल शपथ पत्र में नौ लाख रुपये नकदी, 3.10 लाख रुपये बैंक खातों में, नोवा हास्पिटल लखनऊ में 1.94 करोड़ रुपये का निवेश, फ्लैट के लिए 27.80 लाख रुपये की अग्रिम राशि सोने की दो चेन, चार अंगूठी, एक रिवाल्वर और रायफल होना दर्शाया है। इन सबकी की कुल कीमत 2.42 करोड़ है। वर्ष 2017 में इन्हीं स्रोतों से उन्होंने चल संपत्ति 2.40 करोड़ दर्शाई थी। तब उनके पास नकदी छह लाख रुपये थी। पत्नी के पास भी संपत्ति में कोई इजाफा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें