फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में प्रदर्शित हो दवाओं की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य ने सीएचसी बिसवां का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर बेहतर तरीके से साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से बातचीत करके उनको बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अधीक्षक को निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम पीएल मौर्य शुक्रवार सुबह सीएचसी पहुंच गए। वहां मरीजों से मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, एक्सरे रूम, ओपीडी व फॉर्मेसी का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी रूम में लगे मीटिंग रूम के बोर्ड को उखाड़ने के निर्देश दिए। अस्पताल की फॉर्मेसी में मौजूद दवाइयों का एक बोर्ड बनाकर उनकी उपलब्धता दर्शाने के निर्देश दिए।
उन्होंने फॉर्मेसी व अन्य जगहों पर साफ-सफाई और बेहतर कराने के निर्देश दिए। ओपीडी व एक्सरे व्यवस्था को देखकर सराहना भी की। अधीक्षक से कहा कि यहां आने वाले मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज किया जाए। मरीजों की कोई भी परेशानी प्राथमिकता से दूर कराई जाए। अस्पताल से सभी मरीज संतुष्ट होकर ही जाएं। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. अमित कपूर, डॉ. कैलाश चंद्रा व डॉ. सुमित मेहरोत्रा के अलावा तमाम स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें