फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को गोली मारने वाले तीनों आरोपियों को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर चौखड़िया गांव के पास निर्माणाधीन डेयरी के ठेकेदार को गोली मारने वाले बुलंदशहर के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो आरोपियों को शनिवार व एक आरोपी को रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी से चौपहिया वाहन से आए लोगों ने ठेकेदार संदीप को गोली मार दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। संदीप की तहरीर पर तीन आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। 10 लोगों को शांति भंग की आशंका को देखते हुए चालान किया गया था। नामजद आरोपी फरार थे।
एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी हरिराज निवासी सुरजाबली थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर, शिवकुमार उर्फ टीटू निवासी बालका औरंगाबाद जिला बुलंदशहर को जिले के महोली मार्ग पर जहांसापुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी राजेश कुमार निवासी भीखनपुर थाना औरंगाबाद बुलंदशहर को रविवार सुबह कुतुबनगर के रामकोट मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें