कार हादसे में तीन की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर गुरुवार रात क्वालिस ने एक कार में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार लखनऊ से लखीमपुर जा रहे थे।
सभी लखीमपुर खीरी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम अमान लाला निवासी सुनील (23) कई लोगों के साथ अपनी कार से लखनऊ गया था। गुरुवार रात ये लोग लौट रहे थे। सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर हरगांव थाना क्षेत्र में गदनापुर व बड़ेलिया के बीच सामने से आ रही क्वालिस ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
इससे कार सवार सुनील, फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम अंबू पुरवा निवासी ओमकार (35), जमैठा पुरवा निवासी अवधेश (46), हुसैनपुर निवासी आलोक, अंबू पुरवा निवासी रंजीत (20) व उसकी गीता देवी तथा एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा होते ही सड़क पर जाम लग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस को जब काफी देर तक इंतजार के बाद एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल सकी, तो उसने आननफानन घायलों को डीसीएम में लादकर जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाते समय सुनील, ओमकार व अवधेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात चारों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।