फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण, हनुमानजी की अष्टधातु की मूर्ति चोरी

Wed, 09 May 2018 11:31 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बुढ़ऊ गांव के रामजानकी मंदिर से हुई मूर्तियों की चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में स्थापित राधा-कृष्ण व हनुमान जी की अष्टधातु की मूर्ति मंगलवार रात चोरी हो गई। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। इससे पहले भी दो वर्ष पूर्व यह घटना हो चुकी है।
विज्ञापन


श्रीराम जानकी मंदिर में करीब साठ साल से रामदास मंदिर में पूजा व उसकी देखरेख करते हैं। मंगलवार की रात पूजा व आरती करने के बाद खाना खाकर वे मंदिर परिसर में बने कमरे मेें सोने चले गए। देर रात चोर मंदिर का ताला तोड़कर तीनों मूर्तियों को चुरा ले गए। सुबह जब पुजारी उठे तो मंदिर को ताला टूटा था, अंदर जाकर देखा तो तीनों मूर्ति अपने स्थान से गायब थी। जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसओ हरिनरायन दीक्षित ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें