फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकअप की टक्कर में बाइक सवार मासूम सहित दो घायल

विज्ञापन
बौद्घ परिपथ पर दुर्घटना के बाद पलटी पिकप व मौजूद ग्रामीण - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला पेट्रोल पंप के निकट सोमवार को बौद्ध परिपथ पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार दो वर्षीय मासूम सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़िया निवासी रामगोपाल (35) बाइक से गिलौला थाना क्षेत्र के राजापुर खुर्द गांव गया था। जहां अदालत पांडे के यहां उसकी बहन रानीदेवी (33) का विवाह हुआ है। सोमवार को वह बाइक से अपनी बहन रानी देवी, भांजी सलोनी (2) व अपनी पुत्री स्वाती (8) को लेकर वापस पकड़िया जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत बौद्ध परिपथ स्थित गिलौला पेट्रोल पंप पहुंचा। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक को बचाने के प्रयास में पिकअप भी मार्ग किनारे पलट गई।
टक्कर तेज होने के कारण बाइक सवार राम गोपाल व सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि रानीदेवी व स्वाती को हल्की चोट आई। इस दौरान रानी देवी की गोद मे मौजूद तीन माह की मासूम बालिका बाल-बाल बची। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़ कर मौके से भागने लगा। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने दबोच लिया। जिसे बाद में गिलौला पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया गया। जहां से रामगोपाल व सलोनी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें