फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न हुईं तो 17 को मंडल मुख्यालय पर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जुटे प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें चेतावनी दी गयी कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों को शीघ्र पूरा नही किया गया तो सभी अभियंता 17 जून को मंडल मुख्यालय व 22 से 24 जून तक प्रमुख अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एस के हरित को सौंपे ज्ञापन में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने कहा है कि सभी लोग बीते लंबे समय से अपनी पांच सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की मांग कर रहे है। इसके बावजूद विभागाध्यक्ष की हठधर्मिता व कर्मचारी विरोधी नीति के कारण उन्हें लगातार उपेक्षित किया जा रहा है। इसे लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स में गहरा आक्रोश व्याप्त है। चेताया कि यदि हमारी मांग पूरी न हुई तो संगठन के बैनर तले सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स 17 जून को मंडल मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद भी मांगे न माने जाने पर प्रमुख अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन के बाद 24 जून से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार शुरू करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें