फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक संसाधनों का आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सभी के एकजुट प्रयास से ही पर्यावरण को संतुलित बनाना संभव है। इसके लिए अधिकाधिक ग्रीन जोन विकसित करने के लिए नियमित अंतराल पर पौधरोपण कार्य भी करते रहना जरूरी है। साथ ही कम से कम पेस्टीसाइड के प्रयोग के लिए किसानों को जागरूक कर पराली को जलाने से रोकने की जागरूकता भी जरूरी है। यह बात सदस्य न्यायाधीश राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण प्रधान न्यायपीठ डॉ. अफरोज अहमद ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित डिस्ट्रिक्ट इनवायरमेंटल प्लान की बैठक में हिस्सेदारी करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सभी का दायित्व है। इसके लिए अधिकाधिक पौधे लगा कर पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में अपनी सहभागिता सभी को निभानी चाहिए। जिले में अवशेष प्रबंधन के लिए की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को अपना फसल अवशेष बेचने से अतिरिक्त आय भी होगी। के लिए होर्डिंग, स्लोगन आदि के माध्यम से प्रचार करें। उन्होंने रुद्राक्ष की खेती को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही पेस्टीसाइड की अल्टरनेटिव व्यवस्था को भी बढ़ावा देने की जरूरत जतायी।
डा. अफरोज अहमद ने कहा कि जिले प्राकृतिक संसाधनों वनों, नदियों, तालाबो, झीलों आदि के संरक्षण के लिए अतिक्रमण हटवाकर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार कर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए कार्य किया जाए। प्राकृतिक संसाधनों का आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षण जरूरी है।
विज्ञापन

जिले के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण से ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसी से जिले की आय में भी वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होगें। निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्रों में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के साथ-साथ सॉलिड बेस्टमेंट की व्यवस्था की जाए। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। प्लास्टिक प्रयोग के प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने के लिए व्यापक स्तर पर सभासदों व अन्य के माध्यम से प्रचार प्रसार भी किया जाए। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि चिकित्सालयों में बॉयो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके लिए प्रत्येक माह अस्पतालों का निरीक्षण कर बॉयो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था देख इसकी नियमित रिपोर्ट डीएम को अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें