फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। मल्हीपुर के मटखनवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में सोमवार सुबह कहासुनी हो गई। इस दौरान बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष लाठी-डंडा लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। मारपीट में छह लोगों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम मटखनवा निवासी संदीप कुमार व लवकुश में पुरानी रंजिश चली आ रही है। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में सोमवार को कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में बात इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। वहां मौजूद ग्रामीण जब तक बीचबचाव करते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। इस दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष से संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार व दिनेश कुमार को चोट आई जबकि दूसरे पक्ष से लवकुश, प्रमोद कुमार व अखिलेश कुमार को चोट आई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मल्हीपुर पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह बताते हैं कि दोनों पक्षों से चार-चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें