फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा क्लेम के लिए फर्जी ट्रक चोरी दर्ज कराने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ट्रक का कटवाने के बाद फर्जी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराकर बीमा क्लेम लेने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

10 अक्टूबर को पुलिस ने एक ट्रक पकड़ा था। जिस पर आगे व पीछे अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। साथ ही कागजों के आधार पर ट्रक का इंजन नंबर व चैसिस नंबर भी फर्जी पाए गए थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। पूछताछ में पता चला था गिरोह के सदस्य ट्रक को कटवाने के बाद किसी भी थाने में फर्जी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा कर बीमा क्लेम लेते हैं। पूर्व में जेल भेजे गए मुबारिक ने 21 नवंबर 2014 को थाना झिंझाना पर ट्रक चोरी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ट्रक को पंजाब में कटवा दिया था। बाद में आरोपियों ने बीमा कंपनी से साढ़े 7 लाख रुपये क्लेम के लिए थे। वहीं शनिवार को पुलिस ने मामले में फरार चल रहे जमशेद व वाकिब निवासी मोहनपुरा उर्फ मेनपुरा थाना गंगोह को पानीपत तिराहे से गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें