धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज आसपास के क्षेत्र में काफी दूर तक सुनाई दी। हवा की टंकी करीब 50 फीट की ऊंचाई तक उछलकर दूर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था नवाब
नवाब पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था और अविवाहित था। वह अपने भाइयों के साथ पंचर की दुकान पर काम कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। परिवार की आय का मुख्य साधन यही दुकान थी। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराए बिना देर रात शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।