कुंडली से घरेलू सामान लेकर लौट रहे थे
बाबरी निवासी लोकेश का भाई श्रीनिवास हरियाणा के कुंडली में टेंपो चलाता है। शुक्रवार दोपहर लोकेश गांव के ही अजय की ट्रैक्टर-ट्रॉली भाड़े पर लेकर कुंडली गए थे। उन्हें अपने भाई श्रीनिवास का घरेलू सामान लेकर लौटना था। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान लादकर बाबरी लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें: रथ यात्रा हादसा: अफसरों के पहुंचने से पहले हटाया रथ का श्रंगार, जांच जारी, झुलसे लोगाें की हालत में सुधार
पीछे से डंपर ने मारी टक्कर
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत के पास पीछे से आए डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लोकेश और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन रात में ही बड़ौत के लिए रवाना हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।